समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, जर्मनी के फ़ेडरल कार्टल विभाग ने फ़ेसबुक पर सोशल नेटवर्क के बाज़ार पर अपने प्रभाव का दुरुपयोग करने का इल्ज़ाम लगाया है।
इस संस्था ने इसी तरह अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फ़ेसबुक यूज़र्स को सूचित किए बग़ैर उनकी निजी जानकारी को इकट्ठा करता है।
यह संस्था अपनी जांच के नतीजे को फ़ेसबुक के हवाले करेगी ताकि इस संबंध में फ़ैसला सुचारू रूप से लागू हो सके।
फ़ेडरल कार्टल विभाग चार साल से फ़ेसबुक के क्रियाकलाप पर नज़र रखे हुए है। यह विभाग जर्मनी में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पर नज़र रखता है।
फ़ेसबुक अब तक कई बार यूज़र्स की जानकारी इकट्ठा करके उसे तीसरी कंपनी के हवाले कर चुका है जिसकी वजह से कई बार उसकी निंदा भी हुयी है।