14 जनवरी 2019 - 15:03
रियाज़ के दौरे पर अमरीकी विदेशमंत्री, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने रियाज़ में सऊदी नरेश शाह सलमान और सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से अलग अलग मुलाक़ात की।

समाचार एजेन्सी एपी के अनुसार माइक पोम्पियो सीरिया और यमन विवाद और सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या पर सऊदी अरब की प्रतक्रिया के बाद मध्यपूर्व के दौरे पर हैं।

अमरीकी मीडिया के अनुसार माइको पोम्पियो ने सोमवार को सऊदी नरेश शाह सलमान से 35 मिनट जबकि सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से 45 मिनट लंबी मुलाक़ात की।

अमरीकी अधिकारियों के अनुसार उनके महत्वपूर्ण एजेन्डे में यमन की स्थिति, यमन पर सऊदी अरब के हमलों और जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या में लिप्त लोगों को सज़ा दिलवाने के मामले शामिल हैं।

अमरीकी विदेशमंत्रालय के अनुसार रियाज़ में वरिष्ठ सऊदी अधिकारियों से मुलाक़ात में माइक पोम्पियो ने यमन संकट के राजनैतिक समाधान के महत्व पर बल दिया, शांति विकास और सुरक्षा को और अधिक मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया