13 जनवरी 2019 - 16:50
ईरानी वैज्ञानिकों की नई सफलता, 20 प्रतिशत वाले आधुनिक परमाणु ईंधन की डिज़ाइनिंग

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही ने 20 प्रतिशत वाले आधुनिक ईंधन की डिज़ाइनिंग में देश के परमाणु वैज्ञानिकों की सफलता की सूचना दी है।

डाक्टर अली अकबर सालेही ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि ईरान परमाणु तकनीक पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पा चुका है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने परमाणु तकनीक और उद्योग में इतनी अधिक प्रगति कर ली है कि रिवर्स इंजीनियरिंग और दूसरे इंजीनियरों से लाभ उठाने के बजाए, नये ईंधन की डिज़ाइनिंग कर ली है और यह बहुत बड़ी सफलता है।

ईरान की पमराणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा कि तेहरान का परमाणु रिएक्टर जो अब तक प्राचीन ईंधन से चल रहा था, अब ईरानी विशेषज्ञों द्वारा बनाए गये 20 प्रतिशत ईंधन और आधुनिक ईंधनों से चल रहा है जिससे रिएक्टर की उपयोगिता भी बढ़ गयी है।

श्री अली अकबर सालेही ने इस बात की घोषणा करते हुए कि ईंधन की पूर्ती और नियंत्रण कक्ष का निर्माण, रिएक्टर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब ईरानी विशेषज्ञों के लिए रिएक्टर की डिज़ाइनिंग संभव हो गयी है। 

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा कि ईरान की अन्य बड़ी परमाणु उपलब्धियों में उपकरणों के निर्माण के अतिरिक्त परमाणु उद्योग का स्थानीयकरण करना है।