ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर अपने अत्याचारों का क्रम जारी रखते हुए, शनिवार को अल-ख़लीफ़ शहर में तीन घरों पर चढ़ाई कर दी।
इस्राईली युद्धक नौकाओं ने भी ग़ज्ज़ा पट्टी के पानियों में फ़िलिस्तीनी मछुआरों की कश्तियों पर फ़ायरिंग की है।
इससे पहले शुक्रवार की रात को भी इस्राईली सैनिकों ने अल-ख़लील शहर में एक फ़िलिस्तीनी युवक हरम शरीफ़ इब्राहीमी की और फ़ायरिंग की थी।
सोशली मीडिया पर इस घटना की वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल हो रही है।
इस्राईली सेना इस प्रकार के अत्याचार करके अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में रहने वालों को भयभीत करना चाहती है।