11 जनवरी 2019 - 13:27
सन 2019 यह है सऊदी अतिग्रहणकारियों को यमन का ड्रोन संदेश!

यमन की सेना और जन मोर्चा ने सऊदी गठबंधन के के आए दिन के हमलों का जवाब देते हुए एक सऊदी छवनी पर आक्रमण करके अपने एक नये ड्रोन का अनावरण किया।

सऊदी अरब की अलअनद छावनी पर यमनी सेना के इस ड्रोन हमले में 150 से अधिक सऊदी एजेन्ट मारे गये और घायल हुए। यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहया सरीअ ने बताया है कि " क़ासिफ़ - k-2 " ड्रोन विमान से यह हमला , सऊदी अरब के अतिक्रमण के जवाब में था। यमनी सेना की ओर से इस हमले के बाद सऊदी अरब के सैनिकों और उनके एजेन्टों में भय व आतंक व्याप्त हो गया है। वैसे भी यदि वर्तमान क्षेत्रीय परिस्थितियों पर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि सऊदी अरब के सारे समीकरण बिगड़ चुके हैं और इसका नुकसान केवल सऊदी अरब को ही नहीं बल्कि उसके घटकों को भी व्यापक स्तर पर हुआ है जिसकी वजह से नुक़सान के आयाम अधिक स्पष्ट रूप से नज़र आ रहे हैं।