11 जनवरी 2019 - 13:23
ईरान और इस्लामी प्रतिरोधी मोर्चे ने साम्राज्यवादी जगत को आश्चर्यचकित कर दिया है

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा है कि ईरान ने और इस्लामी प्रतिरोधी मोर्चे ने साम्राज्यवादी जगत को आश्चर्यचकित कर दिया है।

तेहरान में क्रेन्द्रीय नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में इमामे जुमा मोहम्मद हसन अबू तुराबी फ़र्द  ने कहा, ईरान और इस्लामी प्रतिरोधी मोर्चे ने साम्राज्यवाद को निष्क्रिय कर दिया है।

उन्होंने कहा, इस्लामी एवं मानवीय समाज के सशक्तिकरण के लिए अर्थव्यवस्था पर ख़ास ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर यह समाज जीवन के समस्त क्षेत्रों में समझदारी और स्पष्ट लक्ष्य के साथ क़दम उठाएगा तो निश्चित रूप से महान उद्देश्य तक पहुंचेगा।

तेहरान के इमामे जुमा ने मरहूम आयतुल्लाह रफ़संजानी की बरसी पर संवेदना भी प्रकट की।