पिछले अगस्त में अमरीका ने ईरान के स्पात और अल्मूनियम उत्पाद, सोना सहित दूसरी मूल्यवान धातुओं, ग्रेफ़ाइट और कोयले पर माधयमिक स्तर की पाबंदी लगायी।
इसके अलावा नवंबर में अमरीका ने ईरान की लाइफ़ लाइन समझे जाने वाले तेल, ऊर्जा और जहाज़रानी के क्षेत्र पर पाबंदियां लगायीं जिसकी वजह से ईरान का तेल निर्यात कई लाख बैरल कम हो गया।
हालांकि ईरान के धातु उद्योग की रियाल का मूल्य गिरने से चांदी हो गयी जिसकी वजह से विश्व मंडी में ईरान का स्पात निर्यात अच्छी प्रतिस्पर्धा कर रहा है।