विश्व बैंक की चेतावनी में कहा गया है कि वि्शव केी दो बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं अर्थात अमरीका व चीन के मध्य तनाव की वजह से विश्व अर्थ व्यवस्था को आंशिक नुकसान पहुंच चुका है और यह खतरा बना हुआ है कि इस तनाव से अधिक नुकसान हो जाए।
विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि वर्ष दो हज़ार उन्नीस में वैश्विक अर्थ व्यवस्था की विकास दर में दो दशमलव नौ प्रतिशत की कमी आएगी जिससे पता चलता है कि विश्व के आर्थिक विकास में एक दशमलव की कमी आयी है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आयात किये जाने वाले सामानों पर टैक्स लगा कर चीन सहित अपने व्यापारिक सहयोगियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ तनाव की राह खोल दी थी जिसके बाद चीन और अमरीका के मध्य व्यापक व्यापारिक टकराव की स्थिति पैदा हो गयी थी।
वि्शव के अन्य देशों ने भी ट्रम्प के इस फैसले की जम कर आलोचना की थी।