8 जनवरी 2019 - 12:40
प्रदर्शनकारियों से कड़ाई से निपटा जायेगाः फ्रांस

फ्रांस के प्रधानमंत्री का यह बयान एसी स्थिति में सामने आ रहा है जब 2018 के अंत में मारे जाने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या 10 हो गयी

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फ्लिप्पे ने विरोध करने वालों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा तंत्र को और मज़बूत बनाये जाने की सूचना  देते हुए कहा कि सरकार उपद्रवियों के साथ कड़ाई से निपटेगी।

फ्रांस के प्रधानमंत्री का यह बयान एसी स्थिति में सामने आ रहा है जब 2018 के अंत में मारे जाने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या 10 हो गयी और घायल या गिरफ्तार होने वालों की संख्या आठ हज़ार से अधिक हो गयी है।

फ्रांसीसी लोग इस देश की सरकार की नीतियों के खिलाफ 17 नवंबर 2018 से प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्रांस में होने वाला यह प्रदर्शन आरंभ में  ईंधन और टैक्स के खिलाफ था परंतु शीघ्र ही उसने राजनीतिक रूप धारण कर लिया। प्रदर्शनकारी मैक्रां की नीति को फ्रांसीसी नागरिकों पर दबाव में वृद्धि का कारण मान रहे हैं और वे सरकार के बर्खास्त किये जाने की मांग कर रहे हैं।

अभी हाल ही में फ्रांस में ओडोक्सा संस्था और लुफिगारो समाचार पत्र की ओर से कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार फ्रांस के तीन चौथाई लोग मैक्रां की सरकार के क्रिया -कलापों से प्रसन्न नहीं हैं।