7 जनवरी 2019 - 14:30
ईरानी विदेश मंत्री 3 दिवसीय दौरे पर भारत रवाना

ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ 3 दिवसीय दौरे पर भारत रवाना हो गए हैं जहां वह भारतीय अधिकारियों से भेंटवार्ता के साथ साथ वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "रायसीना" को संबोधित करेंगे।

ईरानी विदेश मंत्री इसके अलावा ईरान-भारत व्यापारियों के संयुक्त सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

उनके साथ दसियों ईरानी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी भारत गए हैं।

ऑब्ज़र्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक रायसीना वार्ता, विश्व समुदाय के सामने चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित होती है।