इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को भारत के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी की जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 से 2016 के दौरान केवल सऊदी अरब में 12828 श्रमिक मारे गये जबकि संयुक्त अरब इमारात में लगभग 7 हज़ार 877 भारतीय मज़दूर मारे गये हैं।
सऊदी अरब में भारत के लगभग 30 लाख नागरिक रहते हैं जबकि इस देश में भारतीय श्रमिक की स्थिति बहुत ही दयनीय है और इनमें से काफ़ी लोग हिंसा, ग़लत रवैये और कफ़ीलों की यातनाओं सहित विभिन्न कारणों के परिणाम में अपनी जानों से हाथ धो चुके हैं।
ज्ञात रहे कि हालिया वर्षों के दौरान सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों सहित विदेशियों के साथ सऊदी मालिकों और कफ़ीलों का हिंसक रवैया, इन भारतीयों के घरानों की गहरी चिंता का कारण बना है।