6 जनवरी 2019 - 17:02
ईरान के बारे में ट्रम्प के दावे की निकली हवा, सीरियाई कुर्दों ने जारी किया बयान

सीरियाई कुर्दों ने ईरान को तेल बिक्री से संबंधित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के दावे को ख़ारिज कर दिया है।

फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ सीरिया की डेमोक्रेटिक फ़ोर्स के विदेश मामलों के प्रमुख रिदूर ख़लील ने डोनल्ड ट्रम्प के उस दावे को ख़ारिज कर दिया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर आरोप लगाया था कि वह सीरियाई कुर्दों से तेल ख़रीद रहा है। ख़लीली ने बताया है कि सीरिया की सीमा ईरान से नहीं मिलती है और उन्होंने तेल की एक बूंद भी ईरान को नहीं बेची है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बुधवार को यह दावा किया था कि सीरियाई कुर्द ईरान को तेल बेच रहे हैं। ट्रम्प का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि स्वयं अमेरिका वर्ष 2014 से संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना ग़ैर क़ानूनी तौर पर तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन बनाकर सीरिया पर पाश्विक हमले करता आया है जिसपर सीरिया की सरकार ने हमेशा कड़ा विरोध किया है।

ज्ञात रहे कि डोनल्ड ट्रम्प ने सीरिया में मिली खुली पराजय के बाद इस देश से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का एलान किया है।