6 जनवरी 2019 - 16:42
अमरीका में नागरिक की गिरफ़्तारी पर भड़का मास्को

रूस ने अमरीका से अपने नागरिक की गिरफ़्तारी पर ब्योरा मांगा है।

ज्ञात रहे कि रूसी नागरिक की गिरफ़्तार मास्को की ओर से अमरीकी नागरिक को जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किए जाने के बाद सामने आई। एफ़बीआई एजेन्ट ने रूसी नागरिक दिमित्री माकारीन्को को 29 दिसम्बर को गिरफ़्तार किया था। उनके फ़ेडरल वारेंट गिरफ़्तारी इस बात की सूचक है कि उन्हें फ़्लोरेडा ले जाया गया।

ज्ञात रहे कि माकारीन्को पर जून 2017 में अन्य रूसी नागरिकों सहित मनि लांड्रिंग और बिना लाइसेंस के रक्षा उपकरण निर्यात करने के आरोप पर मुक़द्दमा दर्ज किया गया किन्तु वह फ़रार थे।

रूसी विदेशमंत्रालय के का कहना था कि अमरीकी अधिकारी मास्को को माकारीन्को की गिरफ़्तारी की जानकारी देने में विफल रहे हैं जिसका उन्हें उनके परिवार से पता चला।

इसी मध्य रूसी कूटनयिकों का कहना था कि रूस में गिरफ़्तार अमरीकी नागरिक का केस बहुत ही संवेदनशील था। एफ़एसबी सुरक्षा सर्विस ने घोषणा की थी कि पूर्व अमरीकी सैनिक और अमरीकी आटो पार्ट्स कंपनी में सुरक्षा की सेवा अंजाम देने वाले वेलेन को 28 दिसम्बर को जासूसी करते हुए गिरफ़्तार किया गया था। रूस के उप विदेशमंत्री सर्गेई रियाबकोफ़ का कहना था कि वेलेन के साथ मामला बहुत संवेदनशील है।