5 जनवरी 2019 - 16:11
अमरीका को चीन का करारा जवाब, "मदर आफ़ आल बम्ज़" के चीनी वर्जन का परीक्षण

चीन ने अपने सबसे शक्तिशाली ग़ैर परमाणु बम का परीक्षण कर लिया जिसे सरकारी मीडिया ने "तमाम बमों की मां" की संज्ञा दी है।

एएफ़पी के अनुसार की सरकारी हथियार बनाने वाली कंपनी नोरेन्को की वेबसाइट पर जारी किए गये संक्षिप्त वीडियो में बहुत ही भारी बम गिरते देखा गया जिसके बाद आग और धुंए का बड़ा बगूला उठा।

चीन की सरकारी समाचार एजेन्सी शेनहुआ ने सोशल नेटवर्क पर पहली बार इस को "मदर आफ़ आल बम्ज़" का चीनी वर्जन क़रर दिया।

न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बम को जिसकी शक्ति परमाणु हथियार से कुछ ही कम है, चीनी एच-6 के बमबार से गिराया गया।

यह परीक्षण कब और कहां किया गया और इसकी रेन्ज क्या है, इस हवाले से कोई ब्योरा नहीं दिया गया।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2017 में अमरीकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में पाकिस्तानी सीमा के निकट सबसे बड़ा ग़ैर परमाणु बम जीबीयू-43 गिराया ।

अमरीकी सेना की ओर से यह बम 13 अप्रैल को गिराया गया जिसे समस्त बमों की मां भी कहा जाता है। नंगरहार प्रांत में गिराए गये बम में 21 हज़ार 600 पाउंड (लगभग 11 टन) विस्फोटक पदार्थ था।

अमरीकी रक्षामंत्रालय पेन्टागन का कहना था कि सबसे बड़े ग़ैर परमाणु बम को आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए प्रयोग किया गया। चीन के अर्ध सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्ज़ ने रक्षा विशेषज्ञ कारवे डोन्गज़े के हवाले से कहा गया है कि चीन के अति शक्तिशाली ग़ैर परमाणु बम की लंबाई 5 से 6 मीटर है किन्तु इसका भार अमरीकी वर्जन से कम है।