3 जनवरी 2019 - 16:26
जेम्स मैटिज़ के अपदस्थ होने का राज़ खुला?

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अफ़ग़ानिस्तान के मामले में पूर्व रक्षामंत्री जेम्स मैटिज़ को अपदस्थ करने का दावा किया है।

यूएसटूडे की रिपोर्ट के अनुसार डोनल्ड ट्रम्प ने मंत्रीमंडल की बैठक के दौरान कहा कि जेम मैटिज़ ने मेरे लिए क्या किया?

डोनल्ड ट्रम्प ने पूर्व रक्षामंत्री की अफ़ग़ानिस्तान के बारे में आलोचना करते हुए कहा कि उनकी कमान्ड के दौरान अमरीकी सेना की नीतियां अच्छी नहीं थीं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि जो कुछ उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में किया, मैं इससे प्रसन्न नहीं हूं, जैसा कि आप जानते हैं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उन्हें अपदस्थ किया था और अब मैं ने भी कर दिया।

डोनल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं से सरकार से शटडाऊन से संबंधित विचार विमर्श के लिए मुलाक़ात के दौरान यह बात कही।

ज्ञात रहे कि जेम्स मैटिज़ स्पष्ट कर चुके थे कि वह फ़रवरी के अंत में पद छोड़ देंगे किन्तु 23 दिसम्बर को डोनल्ड ट्रम्प ने पहली जनवरी को नयेय रक्षामंत्री की नियुक्ति की घोषणा कर दी थी किन्तु 20 दिसम्बर को डोनल्ड ट्रम्प ने ट्वीट में कहा था कि जेम्स मैटिज़ फ़रवरी के अंत में सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हो जाएंगे किन्तु उसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति ने अपना इरादा बदल दिया।