जमाल ख़ाशुक़जी को 2 अक्तूबर को तुर्की के इस्तांबूल शहर में स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में दाख़िल होने के बाद, सऊउदी अरब के किराए के हत्यारों ने जान से मार डाला था।
तुर्की की ओर से हुयी जांच में यह बात सामने आयी है कि जमाल ख़ाशुक़जी को सऊदी वाणिज्य दूतावास में मारने के बाद, उनके शव के तुरंत टुकड़े टुकड़े कर दिए गए थे।