30 दिसंबर 2018 - 13:47
आख़िर ट्रम्प की चुपके से तस्वीर किसने ली, मेलानिया ट्रम्प भी थीं साथ!!!

आख़िर ट्रम्प की चुपके से तस्वीर किसने ली, मेलानिया ट्रम्प भी थीं साथ!!!

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ ट्रम्प का इराक़ दौरा जितना ख़ुफ़िया था उतना ही वह जग-ज़ाहिर हो गया और अमेरिकी ख़ुफ़िया तंत्र की पूरी तरह हवा निकल गई। लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रम्प के इराक़ जाते विमान की तस्वीरें किसने अपने कैमरे में क़ैद की थी और कैसे ली थी? ट्रम्प का विमान जब शेफ़िल्ड के ऊपर से गुज़र रहा था, तभी किसी व्यक्ति ने उनके विमान को अपने कैमरे में क़ैद करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर विमान की तस्वीर अपलोड होने के कुछ ही देर बाद उसपर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे। फोटो अपलोड करने वाला व्यक्ति भी बड़े असमंजस में था कि आख़िर उसने ऐसी कौन सी फ़ोटो ख़ींची है जिसके लिए इतनी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ट्रम्प के विमान की सोशल मीडिया पर फ़ोटो डालने वाले व्यक्ति का नाम एलन मेलॉय है। मेलॉय बताते हैं कि उन्होंने जैसे ही ट्रम्प के विमान की फ़ोटो सोशल मीडिया में डाली वैसे ही लोग इस विमान को ट्रैक करने लगे और कई लोग अंदाज़ा लगाने लगे कि ये विमान यूरोप के ऊपर से गुज़रकर कहाँ जा रहा है। मेलॉय ने कहा कि सोशल मीडिया पर विमान की तस्वीर डालने के बाद से वह हैरान थे कि इसे लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता क्यों है? मेलॉय कहते हैं, “वह सुबह बहुत ही सुंदर थी और सूरज की रोशनी भी भरपूर थी, मैंने जब आसमान की तरफ़ देखा तो वो बहुत चमकदार था और आसमान में उड़ता बहुत ही शानदार लग रहा था।” मेलॉय बताते हैं कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि ट्रम्प और उनकी पत्नी इस विमान में हैं। उन्होंने तो बस संयोगवश यह तस्वीर अपने क़ैमरे में क़ैद कर ली थी।

वैसे तो अमरीका के राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर बहुत अधिक गोपनीयता बरती जाती है, सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाती और युद्ध क्षेत्र के मामले में तो अमरीकी सैन्य विभाग ज़रूरत से ज़्यादा सक्रियता बरतता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को भी यह आइडिया बेहद पंसद आया होगा कि उनका विमान इराक़ के हवाई क्षेत्र में किसी को किसी तरह का संकेत दिए बिना आराम से उड़ान भर सकेगा और उसके लिए अमेरिकी ख़ुफ़िया तंत्रों ने एहतियात भी बरती थी, विमान की खिड़कियां बंद कर दी गईं थीं और लाइटें बुझा दी गईं थीं। लेकिन इसे बदक़िस्मती ही कहेंगे कि जब आप दुनिया के सबसे विश्वस्त विमान पर सवार हों, तब भी आप पकड़ में आ जाएं।