30 दिसंबर 2018 - 13:37
अमरीकी पराजय के झटके आज भी महसूस हो रहे हैंः ईरानी कमान्डर

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के डिप्टी कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान ने सिद्ध कर दिया कि वह विश्व साम्राज्यवादी शक्तियों को पराजित करने की क्षमता रखता है।

रविवार को तेहरान में 30 दिसम्बर बराबर 9 दई माह की भव्य रैली को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता ने अमरीका को अपरिहार्य नुक़सान पहुंचाया और ईरान से शाही व्यवस्था की समाप्ति ने विश्व साम्राज्यवादी व्यवस्था की चूल्हें हिलाकर रख दीं।

उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता, अमरीका की पहली खुली पराजय थी जो ईरानी जनता के नाम हुई और उसके झटके आज भी अमरीका और उसके घटकों को महसूस हो रहे हैं।

आईआरजीसी के डिप्टी कमान्डर ने कहा कि तेहरान में अमरीकी दूतावास की आड़ में स्थापित जासूसी के अड्डे पर क्रांतिकारी छात्रों के नियंत्रण ने दुनिया में अमरीका के वर्चस्व के ताबूत में आख़िरी कील ठोंक दी थी।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान की जनता ने 30 दिसम्बर 2009 को देश के इतिहास में एक और कारनामा किया जो इस राष्ट्र के इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में पंजीकृत है।