अमरीकी पत्रिका ब्लूमबर्ग के अनुसार मध्यपूर्व के मामले में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत मीख़ाइल बोग़दानोफ़ ने अमरीका को सचेत किया है कि वह सऊदी अरब में राजशाही माम४लों में हस्तक्षेप न करे।
उन्होंने कहा कि रूस किसी भी देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप का विरोधी है और उक्त मामले में सऊदी सरकार और जनता को स्वयं फ़ैसला करना चाहिए।
मध्यपूर्व के मामले में रूसी राष्ट्रपति के विशेषदूत ने स्पष्ट किया कि मैं सोच भी नहीं सकता कि मरीका में कोई व्यक्ति दूसरे देशों की सत्ता के मामले में हस्तक्षेप और सऊदी अरब के वर्तमान और भविष्य के नेताओं का निर्धारण करे।