26 दिसंबर 2018 - 15:05
दमिश्क़ पर फिर ज़ायोनी युद्धक विमानों के हमले, सीरिया ने मार गिराए कई मीज़ाइल

सीरियाई संचार माध्यमों ने मंगलवार की रात देश की राजधानी दमिश्क़ पर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों के हमलों की सूचना दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने ज़ायोनी शासन के मीज़ाइलों का डटकर मुक़ाबला किया। सीरियाई मीडिया ने बताया कि देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने ज़ायोनी शासन के कई मीज़ाइलों को तबाह कर दिया।


स्थानीय सूत्रों ने भी बताया कि ज़ायोनी शासन का यह हमला बुरी तरह विफल हो गया।

सीरियाई सूत्रों ने बताया कि दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र क़ुदसय्या और सूरा के क्षेत्र में सैन्य प्रतिष्ठानों पर यह हमले किए गये।

साना ने रिपोर्ट दी है कि ज़ायोनी दुश्मनों ने लेबनान की हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए देश की राजधानी पर यह हमला किया।

मीडिया कहना है कि दक्षिणी लेबनान की सीमा से ज़ायोनी शासन के हमले यथावत जारी हैं और देश का एयर डिफ़ेंस सिस्टम दुश्मनों के हमलों का डटकर मुक़ाबला कर रहा है।