अमरीका स्थित नेश्नल पब्लिक रेडियो के अनुसार, उत्तरी सीरिया में कुर्द फ़ोर्सेज़ आकस्मिक योजना तथा उत्तरी सीरिया पर तुर्की के संभावित हमले के मद्देनज़र नए घटक पर विचार कर रही है।
सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ एसडीएफ़ के प्रवक्ता मुस्तफ़ा बाली ने कहाः "इस समय हम सभी विकल्प और भागीदारी के लिए हाज़िर हैं।"
इस रिपोर्ट के अनुसार, "सीरियाई कुर्द अधिकारी, सीरियाई सरकार के साथ रक्षा समझौते के अतिरिक्त ईरान के साथ भी सुरक्षा समझौते पर विचार कर रहे हैं।"
मुस्तफ़ा बाली ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सीरियाई सरकार को सीमा की रक्षा करनी चाहिए, कहा कि सैद्धांतिक रूप से हम सीरियाई सरकार की मौजूदगी का विरोध करेंगे।
उत्तरी सीरिया में अमरीकी छावनी के निकट रहने वाले कुर्दों से हुयी बातचीत में बहुत से कुर्दों ने सीरिया से अमरीका के निकलने के एलान को विश्वासघात बताया।
सीरिया के क़ामिश्ली शहर की एक मुद्रा विनिमय दुकान के मालिक हातिम हसन ने कहाः "अगर वे हमें छोड़ कर जाएंगे तो हम उन्हें ग़द्दार पुकारेंगे।"
एक अन्य स्थानीय कुर्द निवासी हाजी हैदर ने कहाः "हमें यह बात समझ में नहीं आर रही है। लोगों को डर है कि वे (देश) को किसी दूसरे के हाथ बेच देंगे।"