अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 7 साल तक सीरिया की क़ानूनी सरकार को गिराने में आतंकियों की नाकामी के बाद, 19 दिसंबर को अमरीकी सैनिकों के सीरिया से निकलने का एलान किया।
अमरीका, आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ संघर्ष के बहाने ग़ैर क़ानूनी तौर पर सीरिया में मौजूद है। अमरीका सीरिया में ग़ैर क़ानूनी तौर पर ऐसी हालत में मौजूद है कि ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति काल के आरंभ में इस बात को माना था कि सीरिया में दाइश सहित आतंकवादी गुटों को वजूद देने में अमरीकी सरकार का हाथ है।
इस बीच न्यूज़ एजेंसी इस्ना के अनुसार, उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत की कमान के उप कमान्डर हैदर आदिल ने बताया कि सीरिया से मिली इराक़ की संयुक्त सीमाओं पर सुरक्षा क़ायम करने के लिए सुरक्षा बल, सेना और वायु सेना के बीच सहयोग व समन्वय क़ायम हो गया है।