तुर्क राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता इब्राहीम कालिन ने कहा कि तुर्की के अमरीका के पेट्रियट मीज़ाईल सिस्टम के संभवतः ख़रीदने से, रूस से एस-400 मीज़ाईल सिस्टम की ख़रीदारी का सौदा प्रभावित नहीं होगा।
कालिन ने सोमवार को राजधानी अंकारा में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहाः "हम पेट्रियट मीज़ाईल के लिए दरवाज़ा नहीं बंद कर रहे हैं। यह सौदा क़ीमत, प्रौद्योगिकी के संभावित स्थांतरण, संयुक्त उत्पादन सहित चार या पांच दूसरे बिन्दुओं पर निर्भर करेगा। हमें रूस से सबसे अच्छी पेशकश हुयी है। अगर अमरीका हमसे अच्छी शर्तों के साथ मीज़ाईल का सौदा करे तो हम उसकी समीक्षा करेंगे।"
तुर्क राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि अमरीका से 3.5 अरब डॉलर मूल्य के मीज़ाईल की ख़रीदारी का सौदा, रूस के एस-400 का विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहाः "रूस निर्मित एस-400 सिस्टम की प्राप्ति प्रभावित नहीं होगी। यह सुपुर्दगी 2019 में शुरु होगी। यह वैकल्पिक नहीं बल्कि दो समानांतर प्रक्रिया है।"