24 दिसंबर 2018 - 16:29
अमरीकी जेल में सात साल की पलायनकर्ता बच्ची की मौत, संरा ने जांच की मांग की

संयुक्त राष्ट्र संघ में पलायन कर्ताओं के मानवाधिकार की रक्षा के प्रभारी ने अमरीकी जेल में ग्वाटेमाला की सात वर्षीय बच्ची की मौत की पूरी जांच कराने की मांग की है।

फिलिप गोन्ज़ाले ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों को सात वर्षीय जैकलीन काल की मौत की पूरी जाचं करानी चाहिए जो अमरीकी हिरासत में थी। 

उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार को इस बच्ची के परिवार को हर्जाना देना और उसकी मौत के ज़िम्मेदार को दंडित  करना चाहिए। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के इस वरिष्ठ अधिकारी ने अमरीका से मांग की है कि बच्चों की गिरफ्तारी केवल इस लिए कि वह पलायन कर्ताओं के बच्चे हैं, खत्म करे और कोई दूसरा उचित रास्ता अपनाए। 

अमरीकी जेल में ग्वाटेमाला की एक सात वर्षीय बच्ची की मौत के बाद पलायनकर्ताओं के बारे में ट्रम्प सरकार की नीतियों की आलोचना तेज़ हो गयी है। 

पलायनकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्थाओं का कहना है कि ग्वाटेमाला की सात वर्षीय बच्ची के साथ व्यवहार, पलायनकर्ताओं के साथ अमरीकी अधिकारियों के अमानवीय व्यवहार की एक झलक है।