23 दिसंबर 2018 - 15:43
सऊदी अरब संघर्ष विराम का उल्लंघन कर हुदैदा पर हमले पर हमले कर रहा है, उल्लंघन का सुबूत पेश करती यह तस्वीर

यमनी फ़ोर्सेज़ ने, जो देश को सऊदी अरब की अगुवाई वाले अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमले से रक्षा कर ही है, कहा है कि सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता से हुए हुदैदा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बंदरगाही शहर हुदैदा पर हमले तेज़ कर दिए हैं।

यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरीया ने अलमसीरा टीवी चैनल को बताया कि सऊदी अरब 17 दिसंबर से हुदैदा संघर्ष विराम का 233 बार उल्लंघन कर चुका है। 17 दिसंबर 2018 से हुदैदा में संघर्ष विराम लागू हुआ है।

उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन में 51 मीज़ाईल हमले और 155 बार तोप से हमले शामिल हैं।

सरीया ने बताया कि सऊदी फ़ाइटर जेट की हुदैदा के ऊपर उड़ान बढ़ गयी है। पिछले 48 घंटे में सऊदी फ़ाइटर जेट ने सअदा, जौफ़ और मआरिब प्रांतों पर 42 हवाई हमले किए।

ग़ौरतलब है कि स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में यमनी के अंसारुल्लाह आंदोलन और यमन के सऊदी के समर्थक पूर्व शासन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के बाद, हुदैदा में संघर्ष विराम पर सहमति हुयी थी।