23 दिसंबर 2018 - 15:41
एक कीड़े का नाम ट्रम्प के नाम पर रख दिया गया

भूमिगत रहने वाली एक कीड़े जैसे जीव का नाम अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के नाम पर रख दिया गया है जिसका कारण उनका मौसमी परिवर्तन के हवाले से रवैया है।

एनवेरु ब्लड कंपनी ने इस एम्फ़ीबीन (सूखे और नमी में रहने वाले जीव) का नाम डरमोफ़िस डोनल्ड ट्रम्पी रखने के लिए 25 हज़ार डालर एक जलवायु विभाग रेन फ़ोरिस्ट को अदा किए।

कंपनी के सह संस्थापक एडन बेल ने अपने बयान में बताया कि इस जीव का नाम डोनल्ड ट्रम्प के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि यह कीड़ा रेत में मुंह छिपा कर स्वयं को आसपास की वास्तविकताओं से छिपा समझता है और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प भी मौसमी परिवर्तनों को तबाह करने के प्रभाव की वैज्ञानिक वास्तविकताओं से बचने के लिए अपना सिर धरती के अंदर छिपा लेते हैं।

डरमोफ़िस डोनल्ड ट्रम्पी मौसमी परिवर्तनों के प्रभाव से बहुत अधिक प्रभावित हुआ है और वह विलुप्त होने वाला है जिसका कारण उसके हमनाम की जलवायु नीतियां हैं।

उनका कहना था कि हमारी कंपनी कोई राजनैतिक संस्था नहीं है किन्तु हम महसूस करते हैं कि हर एक को वह सब कुछ करना चाहिए जो दुनिया को बेहतर बनाने में मदद दे सके।

इस कंपनी ने इस जीव की ट्म्प जैसे बालों की एक एडिट तस्वीर भी शेयर की है। ज्ञात रहे कि इस जीव का हाल ही में पता लगाया गया है और इसके नाम पर ग़ौर किया जा रहा था।