22 दिसंबर 2018 - 15:54
ट्रंप ने अफ़ग़ानिस्तान से भी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया

सीएनएन ने बताया है कि इन सैनिकों के निकलने में महीनों का समय लग सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीरिया से अपने सैनिकों के निष्कासन की घोषणा के एक बाद अफ़ग़ानिस्तान से भी अपने सैनिकों को निकालने की घोषणा की है।

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने इस देश के सैनिक सूत्रों के हवाले से घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस देश की सेना को आदेश दिया है कि अफ़गानिस्तान से लगभग 7 हज़ार अमेरिकी सैनिकों के निकलने के कार्यक्रम का आरंभ करे।

सीएनएन ने बताया है कि इन सैनिकों के निकलने में महीनों का समय लग सकता है।

इससे कुछ समय पहले वाल स्ट्रीट जरनल ने भी रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप सरकार अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका के 14 हज़ार सैनिकों के एक भाग को निकालने की समीक्षा कर रही है।

इस पत्रिका ने उन सैनिकों की संख्या की ओर से कोई नहीं किया था जिन्हें अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान से निकालना चाहता था। साथ ही वाल स्ट्रीट जरनल ने कहा था कि इस निर्णय को जनवरी महीने में क्रियान्वित किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन की खबर उस समय सामने आ रही है जब ट्रंप ने बुधवार को सीरिया से समस्त अमेरिकी सैनिकों को निकलने का आदेश दिया है।