21 दिसंबर 2018 - 15:09
पाकिस्तान के शीया-सुन्नी धर्मगुरूओं ने एकता पर बल दिया

साजिद अली नकवी ने मुसलमानों से मांग की है कि इन षडयंत्रों को विफल बनाने के लिए वे एकजुट हो जायें और इस्लाम धर्म को जीवित करने और इस्लाम के वास्तविक चेहरे को दिखाने के लिए प्रयास करें।

पाकिस्तान के शीया-सुन्नी धर्मगुरूओं ने इस्लाम के दुश्मनों के षडयंत्रों से मुकाबले के लिए मुसलमानों के मध्य एकता पर बल दिया।

सहर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार नेहज़ते इस्लामी पाकिस्तान के प्रमुख अल्लामा साजिद अली नक़वी ने गुरूवार को लाहौर में अहमद सलमान बलोच सहित जमाअते इस्लामी पार्टी के नेताओं से मुलाकात में मुसलमानों का आह्वान किया कि वे इस्लाम के दुश्मनों के षडयंत्रों पर पानी फेरने के लिए होशियारी से काम लें।

अल्लामा साजिद अली नक़वी ने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ पश्चिमी देशों और इसी प्रकार कुछ अरब देशों के षडयंत्रों की ओर संकेत किया और मुसलमानों से मांग की है कि इन षडयंत्रों को विफल बनाने के लिए वे एकजुट हो जायें और इस्लाम धर्म को जीवित करने और इस्लाम के वास्तविक चेहरे को दिखाने के लिए प्रयास करें।

पाकिस्तान की जमाअते इस्लामी पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य ने भी बल देकर कहा कि साम्राज्यवादियों के षडयंत्रों को विफल बनाने के लिए मुसलमानों को एकजुट हो जाना चाहिये।

अहमद सलमान बलोच ने मुसलमानों के मध्य एकता पर बल देते हुए कहा कि शीया और सुन्नी धर्मगुरूओं को होशियारी से इन षडयंत्रों को विफल बनाना चाहिये।