बुधवार को ईज़दी ने कहा कि अमरीका ने वर्ष 2019 का अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 700 अरब डॉलर कर दिया है, जबकि क्षेत्र में उसे किसी तरह की कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है।
अमरीकी मामलों के विशेषज्ञ का कहना था कि अमरीका ने सीरिया से अपने सैनिकों को निकालने का एलान कर दिया है, जिससे यह पता चलता है कि अमरीका अपने सहयोगियों को दिए गए वचन की भी परवाह नहीं करता है।
ग़ौरतलब है कि बुधवार को फ़्रांस प्रेस से बात करते हुए एक वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी ने कहा है कि पेंटागन बहुत जल्दी सीरिया से अपने सैनिकों को बाहर निकाल लेगा।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने भी दावा किया है कि अमरीकी सेना ने सीरिया में दाइश को पराजित कर दिया है, इसलिए वह अपने सैनिक इस देश से निकाल रहे हैं।
सीरिया ने अमरीका के इस क़दम का स्वागत करते हुए कहा है कि अमरीका हमेशा झूठा प्रचार करता रहता है।