19 दिसंबर 2018 - 15:52
आख़िर ट्रम्प ने अंतरिक्ष में क्यों अमेरिकी सैन्य छावनी बनाने का आदेश दिया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रम्प ने अंतरिक्ष के लिए एक अमेरिकी सैन्य छावनी की स्थापना का आदेश दिया है जो सभी अंतरिक्ष अभियान के संचालन प्रणाली को संभालेगा।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने युद्ध मंत्री जेम्स मेटिस को आदेश दिया है कि वह पेंटॉगन के एक अधिकारी का नाम अंतरिक्ष कमान के कमांडर के तौर पर पेश करें। ट्रम्प ने अपने आदेश में कहा है कि पेंटॉगन किसी ऐसे अधिकारी का नाम दे जिसमें ऐसी सभी क्षमताएं हों जो अंतरिक्ष के हर तरह के अभियानों की सही से निगरानी कर सके।

जानकारी के अनुसार ट्रम्प ने अंतरिक्ष सेना बनाने का यह आदेश ऐसे समय में दिया है कि जब कांग्रेस ने ऐसी सेना और कमांड की स्थापना करने की अनुमति देने से साफ़ इंकार कर दिया है। दूसरी ओर ट्रम्प द्वारा अमेरिकी युद्ध मंत्री जेम्स मेटिस को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि “मैं पेंटॉगन को अमेरिकी संविधान के तहत अंतरिक्ष में अमेरिकी सैन्य छावनी बनाने का आदेश देता हूं।”

इस ख़बर के संबंध में इसे भी पढ़ेंः अमेरिका स्पेस में सैन्य केन्द्र बनायेगा

इस बीच अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने भी कहा है कि अंतरिक्ष कमांड, अमेरिकी सेना की सभी टुकड़ियों में अंतरिक्ष क्षमताओं में वृद्धि करेगी। माइक पेन्स ने कहा कि अंतरिक्ष कमांड, अंतरिक्ष सिद्धांतों, रणनीति, तकनीक और तंत्र में नई शक्ति प्रदान करेगी, जो अमेरिकी सेना को इस आधुनिक दौर में लंबी छलांग लगाने की सहायक होगी।

उल्लेखनीय है कि  अंतरिक्ष कमांड बनाने का ट्रम्प का आदेश, जिसे “अंतरिक्ष कॉम” के नाम से जाना जाएगा पेंटागन की ग्यारहवीं युद्ध कमान होगी। ज्ञात रहे कि इस कमांड के गठन और उसके कमांडर की नियुक्ति के लिए कांग्रेस की मंज़ूरी ज़रूरी है।