इस्राईली संसद में यह प्रस्ताव पारित हो गया है कि इस शासन के प्रधानमंत्री बिन यामिन नेतेन्याहू युद्ध मंत्रालय का क़लमदान भी सभालें।
नेतेन्याहू को युद्ध मंत्री बनाए जाने के समर्थन में 59 और विरोध में 56 वोट पड़े।
एविग्डोर लेबर मैन के त्यागपत्र के बाद, अस्थायी रूप से नेतेन्याहू ने युद्ध मंत्रालय का प्रभार अपने ज़िम्मे ले लिया था।
लेबरमैन ने फिलिस्तीनी प्रतिरोध मोर्चे से पराजय के बाद गत 14 नवंबर को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। इसी मध्य इस्राईली सैनिकों ने लेबनानी सीमा के पास गैर कानूनी रूप से कंटीले तारों की बाढ़ लगाने का काम आरंभ कर दिया है जिसे के बाद किसी भी हमले की आंशका के अंतर्गत लेबनानी सेना को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पर तैनात संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना ने भी इस्राईली सैनिकों की सीमा पर गतिविधियों और कंटीले तार लगाए जाने का विरोध किया है।
इस्राईली सेना ने इस दावे के साथ कि हिज़्बुल्लाह भूमिगत सुरंग खोद रहा है, लेबनानी सीमा पर अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी हैं जिसके बाद एक नये युद्ध की आशंका बढ़ गयी है।