रशिया टुड़े के अनुसार, वालेरी ग्रासीमोफ़ ने मॉस्को में एक समारोह में कहा कि रूस की मीज़ाईल फ़ोर्से यार्स-2 अंतरमहाद्विपीय मीज़ाईल से लैस हो चुकी और अवनगार्ड क्रूज़ मीज़ाईल का व्यापक स्तर पर उत्पादन शुरु हो गया है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी सरकार ने बुधवार को एक नोटिस में इस बात का एलान किया कि वॉशिंग्टन आईएनएफ़ समझौते में अपनी सदस्यता को निलंबित कर रहा है।
यह समझौता 1987 में अमरीका और पूर्व सोवितय संघ के बीच हुआ था। यह समझौता दुनिया में परमाणु हथियार को नियंत्रित करने वाला पहला समझौता समझा जाता है और शीत युद्ध के दौर की समाप्ति के बाद बहुत अहमियत रखता है।
उधर रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने चेतावनी दी है कि अमरीका के आईएनएफ़ से बाहर निकलने पर रूस प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य हो जाएगा।
पूतिन ने बुधवार को टेलीविजन पर प्रसारित टिप्पणी में कहा कि अगर अमरीका आईएनएफ़ से बाहर निकला और उसने इस समझौते के तहत प्रतिबंधित हथियार बनाने शुरु किए तो रूस भी आईएनएफ़ के तहत प्रतिबंधित मीज़ाईल को विकसित करेगा।