आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल रमज़ान शरीफ ने कहा कि इस आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा और हमले के ज़िम्मेदारों के अलावा उनकी मदद करने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट, प्रायः सऊदी खुफिया एजेन्सियों सहित विदेशी एजेन्सियों से संबंधित होते हैं और उनकी कोशिश होती है कि ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अशांति पैदा की जाए।
आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल रमज़ान शरीफ ने ईरान के खिलाफ अमरीकी धमकियों का भी उल्लेख किया और कहा कि इस्लामी क्रांति के इतिहास के अधिकांश कालखंडों में ईरानी जनता के विरुद्ध अमरीका के जटिल से जटिल सैनिक व असैनिक अभियान विफल हो चुके हैं।