प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक बार फिर सऊदी अरब के अय्याश युवराज मोहम्मद बिन सलमान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने जमाल खाशुक़जी की हत्या कर और यमन में जनसंहार मचा कर अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों को रौंदा है । वाल स्ट्रीट जर्नल के लिए लिखे गए लेख में लिंडसे ग्राहम ने कहा कि क्षेत्र में सऊदी अरब की विनाशकारी नीतियों ने सऊदी युवराज को खलनायक के रूप में स्थापित कर दिया है सऊदी युवराज क्षेत्र में फैली अराजकता और अशांति का असली कारण है । अगर सऊदी युवराज को उसके कुकर्मों का दंड न मिला तो यह अत्याचारी और ज़ालिमों के लिए हरी झंडी होगी कि वह अपने विरोधियों को चुन चुन कर मौत के घाट उतार दें ।
4 दिसंबर 2018 - 14:54
समाचार कोड: 919309
अगर सऊदी युवराज को उसके कुकर्मों का दंड न मिला तो यह अत्याचारी और ज़ालिमों के लिए हरी झंडी होगी कि वह अपने विरोधियों को चुन चुन कर मौत के घाट उतार दें..