प्राप्त जानकारी के अनुसार लेबनान के सबसे बड़े दल तथा प्रतिरोध का प्रतीक बन चुके हिज़्बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के वरिष्ठ सदस्य हसन हुब्बुल्लाह ने कहा कि हिज़्बुल्लाह अवैध राष्ट्र की एक एक सैन्य गतिविधि पर कड़ी नज़र रखे हुए है हम अलर्ट हैं हिज़्बुल्लाह को घेराबंदी में लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता । हसन हुब्बुल्लाह ने कहा कि इस बात को इस्राईल भी भलीभांति जानता है कि "मारो और भाग जाओ" का ज़माना बीत चुका है अब जैसे को तैसे का समय है हिज़्बुल्लाह इस्राईल को एक एक हमले का उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है । हसन ने कहा कि इस्राईल ने 2006 में हिज़्बुल्लाह से मुंह की खाने के बाद हमारे ख़िलाफ़ कभी कोई क़दम उठाने की हिम्मत नहीं की है वह जानता है कि हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ कोई भी कार्रवाई उसके लिए बहुत मांगी साबित होगी । आज प्रतिरोधी आंदोलन इस्राईल के चारों ओर एक रिंग का रूप धार चुकी है ग़ज़्ज़ा का प्रतिरोध लेबनान प्रतिरोध का अभिन्न अंग है प्रतिरोध और हमारा दुश्मन एक है , हम इस बात की इजाज़त नहीं देंगे कि प्रतिरोधी दलों की एक इंच भूमि भी ज़ायोनी घेराबंदी में रहे ।
4 दिसंबर 2018 - 14:49
समाचार कोड: 919306
इस बात को इस्राईल भी भलीभांति जानता है कि "मारो और भाग जाओ" का ज़माना बीत चुका है अब जैसे को तैसे का समय है हिज़्बुल्लाह इस्राईल को एक एक हमले का उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है ।