सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन सीरिया-तुर्की सीमा के निकट स्थित हारिम शहर से उत्तरी इदलिब में तहरीरुश्शाम के एक अड्डे में पहुंचा दिए गये हैं।
इस रिपोर्ट के आधार पर तहरीरुश्शाम आतंकी संगठन में कई देशों के नागरिक शामिल हैं जिन्हें एक ब्रिटिश विशेषज्ञ ट्रेनिंग देता है और वह ड्रोन में तकनीकी परिवर्तन करके उसे रासायनिक पदार्थ से संपन्न मार्टर गोले ले जाने योग्य बनाने का प्रयास कर रहा है।
हालिया सप्ताह के दौरान आतंकवादी संगठन तहरीरुश्शाम ने वाइट हेलमेट्स की सहायता से इदलिब शहर में नो वेपन क्षेत्र में रासायनिक पदार्थों के भंडार के लिए एक छोटा भंडार नेटवर्क तैयार किया था ताकि आगामी हमलों में इनका प्रयोग कर सके।