इस साल गर्मियों में फ़िनलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार अपने रुख़ से नक़ाब उलटने वाली बख़्तरबंद दो ऑरस लिमोज़ीन को राष्ट्रपति पुतिन के साथ ब्यूनस आयर्स भेजा गया था।
पुतिन की इन दो सुन्दर दुल्हनों ने जहां विश्व नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं स्थानीय मीडिया में इसकी ख़ूब चर्चा रही और मीडिया ने इसे 'बंकर ऑन व्हील्स' का नाम दिया।
रूसी एनएएमआई इंस्टिट्यूट द्वारा निर्मित यह कार कोर्टेज़ प्रोजैक्ट का हिस्सा है, जो बैलिस्टिक एवं बम प्रूफ़ है और बहुत ही आरामदेह है।
जी-20 सम्मेलन के बाद, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, यह बहुत शानदार और बहुत ही आरामदायक है। वास्तव में यह बहुत ही शानदार कार है। मुझे यह पसंद है। केवल मुझे ही नहीं, हमारे कई अरब दोस्तों ने भी इसे पसंद किया है और इसे ख़रीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
ग़ौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति इससे पहले मर्सेडीज़ बेन्ज़ की एस-600 गार्ड पुलमैन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन मई में उन्होंने उसके स्थान पर ऑरस सेनेट लिमोज़ीन का चयन किया।
उसके बाद से रूस की इस बम प्रूफ़ कार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर ख़ींचा है।