बिन सलमान जनप्रदर्शनों और विरोधों के बीच रविवार की रात अलजीरिया पहुंचे थे जहां पत्रकारों से उनकी मुलाक़ात का प्रबंध किया गया था। प्रबंधकों ने जनप्रदर्शनों और विरोध के दृष्टिगत बिन सलमान की पत्रकारों के साथ मुलाक़ात रद्द कर दी और पत्रकारों को व्यापारिक कांफ़्रेंस कवरेज के लिए निर्देश दिए।
अलजीरिया के 17 बड़े पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपने संयुक्त बयान में सऊदी क्राउन प्रिंस के अलजीरिया के दौरे का विरोध करते हुए इसे अलजीरिया के नागरिकों के लिए भड़काऊ क़रार दिया था।
इससे पहले पत्रकारों के कटाक्ष और कटीले सवालों के भय से ट्यूनीशिया में भी बिन सलमान की प्रेस कांफ़्रेंस रद्द कर दी गयी थी। मिस्र, ट्यूनीशिया, मोरक्को, मोरीतानिया और अलजीरिया में पिछले कई दिनों से सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के दौरे के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।