2 दिसंबर 2018 - 16:14
जिस देश को बचाने के लिए हमारे 600000 सैनिकों ने जान दी वही देश अपनी भूमि पर नेटो की छावनी और 3 कमान सेंटर खोलने के लिए तय्यार है

रूस ने कहा है कि उसकी सीमा के निकट नेटो, अभ्यास के बहाने सैनिक तैनात कर रहा है।

रूस के उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल एकेक्ज़ैन्डर फ़ोमिन ने इस बात पर चिंता जतायी जिसे उन्होंने रूस की सीमा के निकट नेटो के सैन्य अभ्यास के नाम पर सैनिकों को तैनात करने का नाम दिया है।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहाः "नेटो के सदस्य देश सैन्य अभ्यास के बहाने बाल्टिक देशों, पोलैंड और दूसरे देशों में सैनिकों, भारी और बक्तर बंद वाहनों के साथ ख़ुद को सशस्त्र कर रहे हैं।"

रूस के उपरक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ देश इस समय रूस के ख़िलाफ़ नेटो द्वारा थोपी गयी सैन्य मौजूदगी ऐसी हालत में बढ़ा रहे हैं कि ऐतिहासिक दृष्टि से वे रूस के श्रणी हैं।

फ़ोमिन ने कहाः "पोलैंड को बचाने के लिए हमारे 600000 सैनिकों ने लाख जानें दीं। इस समय पौलैंड नेटो की छावनी और 3 कमान सेंटर अपनी भूमि पर खोलने के लिए तय्यार है।"

रूस के उपरक्षा मंत्री का इशारा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पौलैंड में नाज़ी सेना के ख़िलाफ़ रूस के मारे गए सैनिकों की संख्या की ओर था।