जनरल जोज़फ़ डेनफ़ोर्ड ने कहा है कि तालेबान गुट अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के मोर्चे पर नहीं हारेगा और इस देश में शांति स्थापना के लिए उससे वार्ता की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तालेबान गुट भी एक समय शांति से जुड़ने पर विवश होगा और हमें इसे सफल बनाने के लिए अपनी हर संभव कोशिश करनी चाहिए और तालेबान को इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इस बीच अफ़ग़ानिस्तान में शांति के लिए अमरीका के विशेष प्रतिनिधि ज़लमइ ख़लील ज़ाद ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में सभी धड़े, जिनमें तालेबान, अफ़ग़ान सरकार और अमरीका शामिल हैं, एक राजनैतिक सहमति तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अगले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव से पहले तालेबान गुट से शांति समझौता करना, अच्छा रहेगा। ख़लील ज़ाद ने कहा कि अगर चुनाव से पहले यह समझौता हो जाता है तो तालेबान भी चुनाव में भाग ले सकते हैं। (