30 नवंबर 2018 - 13:28
बाहरी लोग इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करेंः आयतुल्लाह सीस्तानी

इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सीस्तानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बाहरी लोग ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें।

आयतुल्लाह सीस्तानी ने यह बात संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि के साथ भेंट में कही।  यान कुबिश के साथ भेंटवार्ता में उन्होंने इराक़ की संप्रभुता के सम्मान और उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने पर बल दिया।

आयतुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय ने गुरूवार को बयान जारी करके बताया है कि उन्होंने राष्ट्रसंघ के दूत के साथ भेंट में आशा व्यक्त की है कि नई सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष, रोज़गार सृजन, युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निमाण, युद्ध के कारण पलायन करने वालों को उनकी मातृभूमि वापस लाने और नागरिकों आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल रहेगी।  इस बयान के अनुसार आयतुल्लाह सीस्तानी ने कहा कि इराक़ की संसद में सरकार के साथ राजनैतिक दलों का सहयोग, देश की स्थिति को बदलने के उद्देश्य से उठाया गया वास्तविक प्रयास है।

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत यान कुबिश, इस समय इराक़ की यात्रा पर हैं जहां पर इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ नेताओं से भेंटवार्ता करेंगे।