29 नवंबर 2018 - 19:13
इस्राईल और सऊदी अरब के ख़िलाफ़ उठने वाली आवाज़ को दबाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का रोना रोने वालों का नया हथकंडा

हाल ही में ट्विटर ने फिर एक मुहिम चलाई तथा सऊदी अरब और इस्राईल के अपराधों को सामने लाने वाले हैंडल और अकाउंट को छांट छांट कर सिलेसिलेवार सस्पेंड किया जा रहा है ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका समेत पश्चिमी जगत जहाँ एक ओर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दुनिया भर को नसीहतें करते नज़र आते हैं वहीँ बात जब फिलिस्तीन और मिडिल ईस्ट में खून की नदियां बहाने वाले मौत के सौदागर अवैध राष्ट्र इस्राईल और मानवाधिकारों को ठेंगा दिखाकर यमन, सीरिया, लीबिया, अफ़ग़ानिस्तान और इराक समेत दुनिया भर एक कई देशों में मौत का नंगा नाच और आतंकवाद की नर्सरियां फ़ैलाने वाले सऊदी अरब की होती है तो यह आज़ादी का ढोल पीटने वाले देश तथा उनकी प्रचार इकाई के रूप में काम करने वाले सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फिर चाहे वह फेसबुक हो या ट्विटर सब सच्चाई को छुपाने में दिन रात एक कर देते हैं तथा सच्चाई की आवाज़ को दबाने के लिए सारे हथकंडे अपना लेते हैं । हाल ही में ट्विटर ने फिर एक मुहिम चलाई तथा सऊदी अरब और इस्राईल के अपराधों को सामने लाने वाले हैंडल और अकाउंट को छांट छांट कर सिलेसिलेवार सस्पेंड किया जा रहा है ।