जार्ज कैसर फैमिली फाउंडेशन के डायरेक्टर केन लेविट ने कहा है कि टुल्सा, इस प्रकार के सभी कामगारों का स्वागत करती है। उन्हों ने बताया कि गत दस वर्षों के दौरान उनकी संस्था ने इस प्रकार के पैकेज की मदद से 1000 से अधिक युवाओं को टुल्सा नगर में बुलाने में सफलता प्राप्त की है।
कार्यक्रम के अनुसार यह पूरी रक़म एक साल के दौरान थोड़ा थोड़ा करके इस नगर में काम के लिए जाने वाले युवाओं को दी जाएगी।
टुल्सा के मेयर ने बताया है कि आधुनिकता के लिए इस नगर को अंतररष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो रही है।
अधिकारियों ने बताया है कि इस कार्यक्रम की घोषणा के बाद 6000 लोगों की ओर से नगर में रहने में रूचि प्रकट की गयी है।
इस नगर में रह कर काम करने वाले की आयु कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए।