27 नवंबर 2018 - 15:15
इस्लामिक एकता का प्रतीक बन गया है ईरान : सुन्नी धर्मगुरु

शैख़ बिलाल सईद शाबान ने इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिटी कांफ्रेंस में भाग लेने वाले 100 से अधिक देशों के साथ आयतुल्लाह नूरी हमदानी की मुलाक़ात के बाद कहा कि ईरान सदैव ही इस्लामी जगत में एकता और इत्तेहाद के लिए प्रयास करता रहा है और आज ईरान क्षेत्र और इस्लामी जगत के इत्तेहाद का प्रतीक बन गया है ।

 प्राप्त जानकारी एक अनुसार तेहरान में होने वाली 32 वीं इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिटी कांफ्रेंस में भाग ले रहे इस्लामिक यूनिटी मूवमेंट ऑफ़ लेबनान के प्रमुख शैख़ बिलाल सईद शाबान ने कहा कि ईरान क्षेत्र की जनता और इस्लामी एकता का प्रतीक बन गया है । शैख़ बिलाल सईद शाबान ने इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिटी कांफ्रेंस में भाग लेने वाले 100 से अधिक देशों के साथ आयतुल्लाह नूरी हमदानी की मुलाक़ात के बाद कहा कि ईरान सदैव ही इस्लामी जगत में एकता और इत्तेहाद के लिए प्रयास करता रहा है और आज ईरान क्षेत्र और इस्लामी जगत के इत्तेहाद का प्रतीक बन गया है । अपने खिलाफ इतने प्रचार और दुश्मन की ओर से खड़ी की गई मुश्किलों और साम्राज्यवादी शक्तियों द्वारा इस्लामी समाज में फैलाए गए मनमुटाव और भेदभाव के बाद भी ईरान दुनिया भर में मुस्लिम समाज की मुश्किलों में साथ साथ खड़ा है ।