प्राप्त जानकारी के अनुसार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या के बाद से ही सऊदी अरब के अय्याश युवराज के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं तथा गुज़रते समय के साथ ही सऊदी युवराज को किनारे लगाने कि मुहीम तेज़ होती जा रही है । ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार आले सऊद परिवार से इस बात कि ख़बरें आ रही हैं सऊदी राजकुमारों ने मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ बग़ावत के लिए कमर कस ली है । रिपोर्ट के अनुसार आले सऊद में मची हलचल कि पुष्टि इस बात से भी होती है कि सऊदी युवराज ने आदेश दिए हैं कि असाधारण सुरक्षा उपाय किये जाएँ साथ ही रॉयल गार्ड को आदेश दिया गया है कि वह देश के पूर्वी और पश्चिमी भाग से रियाज़ की ओर कूच कर जाएँ । रिपोर्ट के अनुसार विदेश यात्रा पर गए सऊदी युवराज को खबर दी गई है उसके खिलाफ देश में कभी भी विद्रोह हो सकता है रिपोर्ट के अनुसार अगर सऊदी नरेश का भाई राजकुमार अहमद बिन अब्दुल अज़ीज़ सऊदी युवराज को उसके पद से बर्खास्त करने का फैसला लेता है तो आले सऊद परिवार के 95% सदस्य उसका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
27 नवंबर 2018 - 15:10
समाचार कोड: 918439
विदेश यात्रा पर गए सऊदी युवराज को खबर दी गई है उसके खिलाफ देश में कभी भी विद्रोह हो सकता है रिपोर्ट के अनुसार अगर सऊदी नरेश का भाई राजकुमार अहमद बिन अब्दुल अज़ीज़ सऊदी युवराज को उसके पद से बर्खास्त करने का फैसला लेता है तो आले सऊद परिवार के 95% सदस्य उसका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।