27 नवंबर 2018 - 15:08
इमाम अली अ.स. के रौज़े की ज़ियारत करने पहुंचे श्रीलंका के राजदूत रानासिंघे

निरंजन अशोका रानासिंघे ने इमाम अली अ.स. के रौज़े की ज़ियारत के बाद पवित्र रौज़े के विभिन्न हिस्सों का जायज़ा लिया और रौज़े के विशाल पुस्तकालय के दर्शन भी किए ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बग़दाद में श्रीलंका के राजदूत निरंजन अशोका रानासिंघे ने नजफ़े अशरफ पहुंचकर इमाम अली अ.स. के रौज़े की ज़ियारत की । रिपोर्ट के अनुसार निरंजन अशोका रानासिंघे ने इमाम अली अ.स. के रौज़े की ज़ियारत के बाद पवित्र रौज़े के विभिन्न हिस्सों का जायज़ा लिया और रौज़े के विशाल पुस्तकालय के दर्शन भी किए । रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आस्ताना ए अलवी के विभिन हिस्सों का दर्शन करते हुए विशेष रूप से नवनिर्मित सहन हज़रत ज़हरा स.अ. का निरीक्षण किया ।