पैग़म्बरे इस्लाम और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम अरबी महीने रबीउल अव्वल की 17 तारीख़ को पैदा हुए।
ईरान में मस्जिदें, गली, बाज़ार, घर और दुकानों पर रंग बिरंगे परचम लगे और विशेष लाइटें जल रही हैं। ईरान में विभिन्न क्षेत्रों में शिया और सुन्नी अंतिम ईश्वरीय दूत के जन्म दिवस की ख़ुशी में जश्न मनाते और मिठाइयां बाटते हैं।
ईरान में पैग़म्बरे इस्लाम के जश्न में शिया सुन्नी की भागीदारी, इस्लामी जगत में एकता का नमूना है।
पैग़म्बरे इस्लाम और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस की पूर्व संध्या से ही ईरान में मस्जिदों, पवित्र स्थलों और सड़कों पर जश्न व महफ़िलों के कार्यक्रम शुरु हो जाते हैं।
सुन्नी संप्रदाय 12 रबीउल अव्वल को और शिया संप्रदाय 17 रबीउल अव्वल को पैग़म्बरे इस्लाम का शुभ जन्म दिवस मनाता है।
ईरान की इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने इस्लामी जगत के बीच एकता के लिए 12-17 रबीउल अव्वल के बीच के दिन को एकता सप्ताह घोषित किया।
इस अवसर पर ईरान ब्रॉडकास्टिंग पूरी दुनिया के मुसलमानों सहित दुनिया भर में स्वतंत्रताप्रेमियों की सेवा में बधाई पेश करता है।