प्राप्त जानकारी एक अनुसार आतंकवाद और मानवाधिकारों पर अमेरिका के दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए स्वीडन के पूर्व विदेश मंत्री कार्ल बिल्ट ने कहा कि अगर आप अमेरिकी हथियारों के खरीदार हैं तो आप को इजाज़त है आप जितना चाहे अपनी जनता का दमन करें और क़त्ले आम मचाएं। इस पूर्व स्वीडिश मंत्री ने ट्रम्प की ईरान विरोधी नीतियों और सऊदी अरब के अत्याचार और मानवता विरोधी कृत्यों पर अमेरिका के दोहरे स्टैंडर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि आप अमेरिकी हथियारों के ग्राहक हैं या नहीं, अगर हाँ तो आप को आज्ञा है कि आप जहाँ तक संभव हो जनता का दमन करिये और खूब क़त्ले आम मचाएं । याद रहे कि ईरान को आतंकवाद समर्थक बताने और सऊदी अरब के अय्याश युवराज को जमाल ख़ाशुक़जी हत्याकांड में क्लीनचिट देने को लेकर विश्वस्तर पर ट्रम्प की आलोचना का दौर जारी है।
21 नवंबर 2018 - 13:07
समाचार कोड: 917539
इस पूर्व स्वीडिश मंत्री ने ट्रम्प की ईरान विरोधी नीतियों और सऊदी अरब के अत्याचार और मानवता विरोधी कृत्यों पर अमेरिका के दोहरे स्टैंडर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि आप अमेरिकी हथियारों के ग्राहक हैं या नहीं, अगर हाँ तो आप को आज्ञा है कि आप जहाँ तक संभव हो जनता का दमन करिये और खूब क़त्ले आम मचाएं ।