21 नवंबर 2018 - 12:48
अमरीका ने रोकी पाकिस्तान की आर्थिक सहायता

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सहायता पर रोक लगा दी है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने मंगलवार को ई-मेल के जरिए भेजे गए सवालों के जवाब में कहा, 'पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी गई है।

आजतक के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते रविवार को अपने ट्वीट में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने पर उसे दी जाने वाली लाखों डॉलर की सैन्य सहायता को बंद करने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव किया था।  ट्रंप ने कहा था कि हम पाकिस्तान को हर साल अरबों डॉलर देते हैं।  उन्होंने कहा कि मैंने आर्थिक मदद देना इसलिए बंद कर दिया क्योंकि वे हमारे लिए कुछ भी नहीं करते।

अमेरिका के इस निर्णय से पहले आईएमएफ ने भी पाकिस्तान को झटका दिया है।  आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज देने के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं।  कहा जा रहा है कि यह राहत पैकेज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को फिर से रास्ते पर लाने के लिए बेहद जरूरी है।