19 नवंबर 2018 - 14:29
मादक पदार्थों से संघर्ष, सब की संयुक्त ज़िम्मेदारी हैः ईरान

विएना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में ईरान के स्थाई राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने मादक पदार्थकों के विरुद्ध संघर्ष और भ्रष्टाचार में लिप्त अपराधों को क़ानून के हवाले करने तथा इनके आदान प्रदान से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।

विएना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में ईरान के स्थाई राजदूत ने मादक पदार्थों के विरुद्ध संघर्ष के बारे में कमिश्न की बैठक में मादक पदार्थ उन्मूलन के क्षेत्र में ईरान की व्यापक नीतियों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने बल देकर कहा कि मादक पदार्थ के विरुद्ध संघर्ष के दौरान ईरान अब तक बहुत अधिक नुक़सान उठा चुका है जिनमें चार हज़ार से अधिक सुरक्षा बलों की शहादत भी शामिल है। उन्होंने इस बात की ओर संकेत करत हुए कि दुनिया के 75 प्रतिशत मादक पदार्थों का पता ईरान की ओर से लगाया जाता है, कहा कि ईरान दुनिया में मादक पदार्थों के विरुद्ध संघर्ष का ध्वजवाहक है।

श्री ग़रीबाबादी ने कुछ देशों की ओर से कुछ प्रकार के मादक पदार्थों को क़ानूनी क़रार दिए जाने की कार्यवाही की आलोचना की और इन देशों से समझौते पर अमल करने की मांग की है।